Dhanush-Mrunal Thakur को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लंबे समय से दोनों के डेटिंग रूमर्स सुर्खियों में थे, लेकिन अब कथित ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, फिर भी उनकी नजदीकियों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं।rnrnहाल ही में सामने आई नई चर्चाओं के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे, जबकि कुछ फैंस इस खबर से निराश नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर पहले भी धनुष को अपना अच्छा दोस्त बता चुकी हैं और कई बार रिश्ते की अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं।wATCH oUT